दीपिका पादुकोण बनी एडिडास की ब्रांड एम्बेसेडर  

दीपिका पादुकोण बनी एडिडास की ब्रांड एम्बेसेडर   

नयी दिल्ली। स्पोर्ट्स वेयर कंपनी एडिडास ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि दीपिका पादुकोण एडिडास के साथ मिलकर शारीरिक और भावनात्मक दोनों फिटनेस पर काम करेंगी जिसके लिए दोनों पक्ष प्रतिबद्ध रहे हैं। खेल अभिनेत्री के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है इसलिए शक्ति और जुझारूपन में वह बेमिसाल हैं। पूरी दुनिया के लाखों लोगों की प्रेरणा हैं। अब दीपिका और एडिडास दोनों मिल कर जबरदस्त सिनर्जी बनाएंगे क्योंकि दोनों साझा मूल्यों पर काम करते हैं।

एडिडास ने पूरी दुनिया की महिला एथलीटों और भागीदारों को एकजुट किया है जिसमें दीपिका पादुकोण के शामिल होने से महिलाओं के लिए खेल को लोकतांत्रिक बनाना और विविधता बढ़ाना एडिडास के लिए आसान होगा। महिलाओं के लिए पादुकोण जैसी प्रेरक शक्तियों का इसमें बड़ा योगदान होगा।