एक दुल्हन ऐसी भी : शादी भी होती है विदाई भी होती है फिर सुहागरात के बाद करती है बड़ा कांड

शादी सात जन्मों का बंधन होता है, ये तो आपने सुना ही होगा। पर, आज एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सात जन्म तो छोड़िए, सात दिन भी शादी नहीं चलती है। एक महिला ऐसी है, जो तीन बार दुल्हन तो बनी, लेकिन पत्नी नहीं....

एक दुल्हन ऐसी भी : शादी भी होती है विदाई भी होती है फिर सुहागरात के बाद करती है बड़ा कांड

एटा। कोई दुल्हन तो तीन बार बनें लेकिन पत्नी एक बार भी न बन पाए तो इस खबर को आप क्या समझेगें। लेकिन यह सच है, यूपी के एटा जिले में एक महिला की अजब-गजब रासलीला सामने आई है। जी, हाँ ये मोहतरमा दुल्हन तो तीन बार बनी, लेकिन पत्नी बनना इनको अच्छा नहीं लगता। दरअसल, इनकी शादी तो होती है और विदाई भी होती है। लेकिन ये सुहागरात के बाद जो अपना प्रपंच रचती हैं कि सुनने वाले दंग रह जाते हैं। अब तक ये महिला तीन दूल्हों को बर्बाद करने में सफल भी हो चुकी है। ऐसे में तीसरी बार जब इस खुराफाती  दुल्हन का राज खुला तो पुलिस हरकत में आ गई। इस महिला ने थाना मिरहची क्षेत्र में भी एक युवक को भी धोखाधड़ी का शिकार बनाकर लूट लिया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है मामला 

थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम आसेपुर निवासी नितिन कुमार ने बताया कि कृष्णा उर्फ शेरू, चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम उमरायपुर थाना पिलुआ, रामसेवक निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना कोतवाली देहात ने उसकी शादी वर्षा निवासी ग्राम उमरायपुर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मायके जाने के बाद वर्षा वापस नहीं आई। जेवर आदि भी अपने साथ ले गई। उसने कई बार पत्नी के बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वो आने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद नितिन को पत्नी पर शक होने लगा।

एक नहीं तीन बार बनी दुल्हन 

पीड़ित ने बताया कि वर्षा के बारे में उसने जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे  पता चला कि उसकी पहली शादी चरन सिंह निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर से हो चुकी है। उसके साथ भी वर्षा ने कुछ दिन बिताये और फिर जेवर आदि लेकर मायके पहुंच गई। इसके बाद उसने बिना तलाक  एक और शादी हरजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम सिरसागंज के साथ की थी। उसके बाद तीसरी शादी वर्षा ने नितिन के साथ की।