डॉक्टर पल्लवी तिवारी ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति प्रकोष्ठ की बनीं प्रदेश महाम॔त्री

डॉक्टर पल्लवी तिवारी ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति प्रकोष्ठ की बनीं प्रदेश महाम॔त्री

प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष वन्दना तिवारी ने ब्रह्मदेव जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री पंडित जितेन्द्र मणि द्विवेदी के निवेदन पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुल्तानपुर निवासी डॉक्टर पल्लवी तिवारी को ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति प्रकोष्ठ का प्रदेश महाम॔त्री मनोनीत किया है ।

डॉक्टर पल्लवी तिवारी को ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति प्रकोष्ठ का महामंत्री बनाए जाने पर ब्रह्मदेव जागरण मंच प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट  , महामंत्री पंडित वज्रघोष ओझा , प्रवक्ता पंडित जय प्रकाश मिश्र एडवोकेट, जिला अध्यक्ष  पंडित श्रीप्रकाश दुबे  , नगर अध्यक्ष पंडित राजेश नारायण मिश्र, ब्रह्मदेव जागरण मंच अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष  पंडित घनश्याम शुक्ल एडवोकेट, ब्रह्मदेव जागरण मंच युवजन प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित रवीन्द्र नारायण तिवारी , ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला शुक्ला सहित जिला , तहसील, ब्लाक, नगर , महिला शक्ति प्रकोष्ठ ईकाई के समस्त पदाधिकारियो ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।