हैवी खाना खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके

हैवी खाने के बाद अगर आपको भी अपच,गैस और ब्लोटिंग की समस्या होती हैं, तो इन तरीकों से शरीर को डिटॉक्स करें...

हैवी खाना खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके

हेल्थ डेस्क। कई बार किसी पार्टी या फैमिली के साथ डिनर पर जाने के बाद काफी हैवी खाना हो जाता है, अक्सर लोगों को हैवी खाने के बाद पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्या होने के साथ वजन बढ़ने की चिंता भी सताने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हैवी खाने के बाद शरीर को कई समस्याओं से बचाने के लिए डिटॉक्स करना जरूरी होता है। शरीर को डिटॉक्स करने से विषैले पदार्थ बाहर होते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती हैं। शरीर को डिटॉक्स करने से गैस, अपच और बदहजमी की समस्या से राहत मिलने के साथ खाना आसानी से पचाने में मदद मिलेगी। कई बार हैवी खाने के बाद क्रेविंग्स भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में डिटॉक्स करने से क्रेविंग्स कम होगी और शरीर भी हाइड्रेट रहेगा। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि हैवी खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स कैसे करें।

हाइड्रेटेड रहे

हैवी खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। हाइड्रेट रहने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और ब्लोटिंग की समस्या से बचाव होता हैं। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पानी पिएं। पानी पीने से पाचन तेजी होगा और सूजन भी कम होगी।

ग्रीन टी

हैवी खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन टी का सेवन जरूरी होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, ग्रीन टी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और क्रेविंग्स भी कम होती है। ग्रीन टी को शाम के समय आसानी से पीया जा सकता है। इसके सेवन से वजन भी कंट्रोल रहता है।

नारियल पानी

हैवी खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नारियल पानी का सेवन भी किया जा सकता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो हैंगओवर को दूर करने के साथ शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। नारियल पानी के सेवन से पेट साफ रहने में भी मदद मिलती है।

फलों का सेवन करें

हैवी खाने या ज्यादा खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फलों का सेवन भी किया जा सकता है। डाइट में तरबूज, स्ट्रॉबेरी, अनानास और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फलों को खाने से शरीर डिटॉक्स होने के साथ ये फाइबर से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ वजन भी कंट्रोल रहता है।

ओट्स का सेवन करें

हैवी या ज्यादा खाने के बाद अगर आप अगले दिन नाश्ता करने के बारे में सोच रहे हैं, तो डाइट में ओट्स को अवश्य शामिल करें। ओट्स हल्का होने के साथ सुपाच्य भी होता है। इसको खाने से वजन कंट्रोल में रहने में मदद मिलेगी और शरीर हाइड्रेट भी रहेगा। ओट्स को हेल्दी बनाने के लिए ऊपर से कोई फल भी डाल कर खाया जा सकता है।

हैवी खाना खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।