आपकी हाइट कम है तो ये ड्रेसिंग सेंस करें फालो, ऐसे दिखेगी हाइट इंक्रेज

आपकी हाइट कम है तो ये ड्रेसिंग सेंस करें फालो, ऐसे दिखेगी हाइट इंक्रेज

फीचर्स डेस्क। आजकल गर्ल्स में हाइट को लेकर कई बाते होती हैं। कालेज गोइंग गर्ल्स हो या फिर वर्किंग गर्ल्स सभी जगह आपकी हाइट  बहुत मैटर करता है, खास कर जब शादी की बात आती है तो कई बार सिर्फ इस बात पर बात आकर रुक जाती है की लड़की की हाइट  बहुत कम है। हलाकि मै जो आज बताने जा रहीं हूँ उससे आपकी हाइट थोड़ी अधिक दिखेगी। अगर आप किसी नाइट पार्टी में जा रहीं हैं तो ये टिप्स आपके लिए अच्छा होगा। अक्सर उसके पीछे ही भागते हैं जो हमारे  पास नहीं होता क्योंकि ये दिल मांगे मोरे। अगर आप भी शार्ट हेइटेड  हैं  और लम्बा दिखने की चाह रखतें हैं तो ये आर्टिकल आप के लिए ही है। हम बात करने वाले हैं कुछ फैशन हैक्स की जिससे आप अपनी  एक्चुअल हाइट से लम्बा दिख पाएंगी ।

मोनोक्रोमेटिक ड्रेसेस

लम्बा  दिखने  के  फैशन  हैक्स  में  सबसे  पहले  नंबर  पर  है  मोनोक्रोमेटिक  ड्रेसेस  यानि  जो  ड्रेसेस  पूरी  एक  ही  रंग  में  हो उसे  पहन कर आप  लम्बे  दिख  सकते   हैं ।  तो  अपने  कपड़ो  को  चुनाव  करते  समय  इस  बात  का  ध्यान  रखें।

वर्टीकल स्ट्राइप्स हैं मददगार

अगर आप स्ट्रिपेड पैटर्न पहनने के शौक़ीन हैं तो वर्टीकल स्ट्राइप्स  यानि खड़ी धारियों वाले कपडे चुने। इससे आप ना केवल लम्बीं बल्कि पतली भी दिखेंगी। भूल कर भी हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स ना पहने इससे आपना सिर्फ छोटी बल्कि चौड़ी भी दिखाई देंगी ।

क्रॉप टॉप है सूटेबल

अगर आप अपनी हाइट  को एनहांस्ड शो करना चाहती हैं तो लॉन्ग  के बजाये क्रॉप टॉप चूज़ करें इसके साथ नी लेंथ की स्कर्ट या स्ट्रिपेड  ट्राउज़र्स मैच कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ लॉन्ग शृंग या सर्दियों में लॉन्ग  कोट कैरी करेंगी तो ये आप के लुक्स में चार चाँद लगा देगा।

फुटवियर हो ऐसा

फुटवियर की बात करें तो सभी जानते हैं की हील्स पहन कर कोई भी  लम्बा दिख सकता है पर कई बार हील्स पहनना उतना कम्फर्टेबल  नहीं होता तो उसके लिए आप ब्लॉक या प्लेटफार्म हील्स चुने ये काफी  कम्फर्टेबल होती हैं और हर तरह के पैटर्न्स व डिज़ाइन में उपलब्ध हैं। ऐसे फुटवेयर्स पहनने से बचे जिनमे एंकल्स के चारों ओर थिक  स्ट्रिप्स  हो ये फूट्स को छोटा दिखाता है बल्कि ओपन टो फुटवियर या  सैंडल्स  पहने ये आपको  म्बा  दिखने में मदद करेंगे ।

हेयर स्टाइल में  करें  प्रयोग

अलग  अलग  हेयर  स्टाइल  अपना  कर  भी  आप  हाइट  इलुशन   क्रिएट  कर  सकती  हैं।  हाई  पोनी,  टॉप  बन  हाइट  को  आसानी  से  कुछ  सेन्टीमीटर्स बढ़ा  देते  हैं ।  इसके  अलावा  क्राउन  एरिया  में  बैक  कॉम्बिंग  कर  के  भी  हाइट  प्रोवाइड  कर  आप  टाल  लग  सकती  हैं ।  अगर  आप के  हेयर्स  लॉन्ग एंड  स्ट्रैट हैं  तो साइड  हेयर्स  में नीचे  की  ओर  ब्लॉन्ड  कलर  करवाए  इस  से  भी  हाइट  बढ़ी  हुई  दिखाई  देती  है ।

एसेस्सेरीज़ से  कम्पलीट  करें  लुक

IFrame

असेस्सेरीज़  के  बिना  कोई  भी  लुक  इन्कम्प्लीट  है  तो  आइये  अब  बात  करते  हैं  उन  असेस्सोरीज़  की  जो  हाइट  को  बढ़ा  हुआ दिखाने  में हेल्पफुल  हैं।  कुछ  बातों  का  ध्यान  रखें  मसलन  ब्रॉड बेल्ट्स  अवॉयड  करें  और  स्किनी  बेल्ट्स  पहने । ओवर  साइज्ड  बैग  कैरी  न  करें  इनके  बजाये  क्लच,  स्लिंग बैग  या  शोल्डर  लेंथ मध्यम  साइज  बैग  लें।  लॉन्ग  नेक  पीसेज  वियर  करें, चोकर  आदि  से  बचें  आप  स्कार्फ़  को  भी  टाई  कर  के  लॉन्ग  नैक  पीस  के  जैसे  पहन  सकती  हैं ये  भी  हाइट  को बढ़ा  हुआ  दिखता  है।  है  ना  आसान,  इन  छोटी  छोटी  बातों  का  ध्यान  रखना  है  और  अपनी  हाइट  को  आसानी  से  कुछ  सेन्टीमीटर्स  तक  बढ़ा हुआ  दिखा  पाएंगी। अगर  आप  को  ये  लेख  पसंद  आया  हो  तो  अपनी फेसबुक  वाल  पर  ज़रूर  शेयर  करें। ऐसे ही और मज़ेदार टिप्स और फैशन हैक्स के  लिए जुड़े रहिये हमारे साथ और पढ़ते रहिये www.focusherlife.com