NDA की परीक्षा में बेटियों का जबरदस्त प्रदर्शन, 1 हजार से अधिक पास

NDA की परीक्षा में बेटियों का जबरदस्त प्रदर्शन, 1 हजार से अधिक पास

 नई दिल्ली। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की प्रवेश परीक्षा में महिलाओं ने पहली बार में ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 1 हजार से अधिक महिलाओं ने इस परीक्षा को पास कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा में सफल कुल 8 हजार उम्मीदवारों में से एक हजार से अधिक केवल महिला उम्मीदवार हैं।

1,002 महिला उम्मीदवार अब सेवा चयन बोर्ड और उनके चिकित्सा जांचों में शामिल होंगी. हालांकि इनमें 19 अगले साल के एनडीए के पाठ्यक्रम के लिए शॉर्टलिस्ट होंगी। बता दें कि 14 नवंबर 2021 को संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की तरफ से परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें पहली बार महिला उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया गया था। दरअसल पहली बार एनडीए में 20 महिला कैडेटों को शामिल किया जा रहा है। इससे भारतीय सेना, नौसेना और भारतीय के वायु सेना में अधिकारी के रुप में महिलाएं अपनी सेवा देंगी।