आस्था सेवा संस्थान और एस आर इवेंट के सहयोग से हुआ होली कार्यक्रम का आयोजन

होली है त्योहार उत्साह का , उमंग का। जब बात रंगों की आती है तो हर कोई रंगो से खेलना चाहता है। जब रंग सखियों से खेला जाए तो वो होली और खूबसूरत हो जाती है। ऐसा ही आयोजन किया गया आस्था सेवा संस्थान और एस आर इवेंट द्वारा, जिसे नाम दिया गया होली के रंग सखियों के संग...

आस्था सेवा संस्थान और एस आर इवेंट के सहयोग से हुआ होली कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ सिटी। शनिवार को आस्था सेवा संस्थान और एस आर इवेन्ट के सहयोग से फ़्रेंडलीज़ बैंक्वेट में होली के रंग सखियों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया । सभी महिलाओं में उत्साह था। नृत्य, गीत और केक कटिंग कर महिलाओ ने प्रेम का उत्सव मनाया ।

साधना मिश्रा द्वारा होली के गीतों से समा बंध गया। आशा राय, संगीता श्रीवास्तव, सीमा सिंह, रंजना सिंह,साधना मिश्रा, जयंती सीमा यादव सहित 35 महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। हर कोई रंग गया दोस्ती के रंग में।

हर महिला का उत्साह देखने लायक था। ऐसे आयोजनों से दिल में उत्साह बना रहता है।

आस्था सेवा संस्थान की संस्थापिका ने आयोजन की सफलता पर कहा जिंदगी में मिला हर शख्स होली सा था, कुछ रंग बदलते चले गए तो कुछ रंग भरते चले गए। सखियों से मिलकर मन आनंद से भर गया।