यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग छठे दिन भी जारी है।  यूएनजीए में यूक्रेन और रूस के बीच तनाव पर चर्चा के दौरान माहौल गरम नजर आया। दोनों देश एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। यूक्रेन के खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि खारकीव में हुई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गयी।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।  यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली पहुंची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.  मनसुख मंडाविया ने लौटने वालों का स्वागत किया, साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।