बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर आने वाला नन्हा मेहमान

बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर आने वाला नन्हा मेहमान

फीचर्स डेस्क। बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा जल्दी ही मां बनने वाली हैं। उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद ही अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होनें पति के साथ बेबी बंप फ्लॉट करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की।  इसके कैप्शन में लिखा है, "श्री शिवाय नमस्तुभ्यम्. आखिरकार भगवान मेरे अंदर आ ही गए।  बेबी साल 2023 में आने वाला है." रेड बैकलेस ड्रेस में नेहा मर्दा बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है और  उनके फेस पर बेबी फैट बखूबी देखा जा सकता है। इस खबर के बाद से केवल फैन्स ही नहीं, नेहा को टीवी इंडस्ट्री के दोस्त और सेलेब्स भी बढ़-चढ़कर बधाइयां दे रहे हैं। 

नेहा मर्दा ने 2012 में की थी बिजनेसमैन से अरेंज मैरिज

नेहा मर्दा ने साल 2012 में पटना बेस्ड बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से अरेंज मैरिज की थी। शादी के 10 साल बाद नेहा के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। बीते कई दिनों से नेहा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए नेहा ने कहा था कि ये अफवाह है। 23 सितंबर 1985 को कोलकाता में एक मारवाड़ी परिवार में जन्मीं नेहा सोनी टीवी के 'बूगी वूगी' में कंटेस्टेंट बनकर आई थीं और 2004 में विजेता बनीं। नेहा मर्दा को पहचान 'बालिका वधू' में 'गहना' का किरदार निभाकर मिली थी। इस सीरियल में गहना का किरदार इतना मासूम था कि घर-घर के लोग उसे पसंद करने लगे थे। 

शादी के बाद रहती थी पति से अलग

नेहा काम की वजह से मुंबई में रहती थीं और छुट्टी मिलने पर पति के पास पटना जाती थीं। नेहा को शादी के बाद उनकी पहली बर्थडे पर सास की तरफ से बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट में मिली थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बालिका वधू के अलावा 'डोली अरमानों की', 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'देवों के देव महादेव' जैसे सीरियल्स में काम किया है।

उनका टीवी सीरियल्स में भले ही सादगी भरा अवतार नजर आता है लेकिन असल में नेहा बेहद ग्लैमरस हैं। नेहा को इंस्टाग्राम पर 784k लोग फॉलो करते हैं जिनके साथ वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।