मकर संक्रांति 2022: इस साल संक्रांति कुछ राशियों के लिए बन कर आ रही काल , जाने बचने के उपाए

इस साल संक्रांति पर त्रिग्रही योग बन रहा है। 14 जनवरी 2022 को सूर्य दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है जहां पहले से ही शनि उपस्थित हैं।14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और शनि ग्रह का होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग......

मकर संक्रांति 2022: इस साल संक्रांति कुछ राशियों के लिए बन कर आ रही काल , जाने बचने के उपाए

फीचर्स डेस्क। मकर संक्रांति साल का पहला बड़ा त्यौहार होता है। हिंदुओं में इस त्यौहार की बड़ी मान्यता है और देश के अलग-अलग कोनो में इसे अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य उत्तरायण की ओर प्रवेश करता है और मकर राशि में आता है। हर साल मकर संक्रांति आमतौर पर 14 जनवरी को मनाई जाती है।

 त्रिग्रही योग

इस साल संक्रांति पर त्रिग्रही योग बन रहा है। 14 जनवरी 2022 को सूर्य दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है जहां पहले से ही शनि उपस्थित हैं।14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और शनि ग्रह का होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग है। यह संयोग 29 साल के बाद बन रहा है इस से पहले यह योग  1993 में  पड़ा था। इस योग को त्रिग्रही योग कहा जाता है। इस का असर राशियों पर भी पड़ता है। किस राशि पर क्या असर पड़ने वाला है ये जानने की कोशिश की हमने पंडित पल्लव त्रिपाठी से आइये जानते है असर और उन्हें कम कर के उपाए

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति में पड़ने वाले त्रिग्रही योग की वजह से संबंधों में पीड़ा मिलेगी। आपके अपने रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है और बात सम्बन्ध टूटने तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही इस दौरान आपके खर्चों में भी इजाफा होगा।  देखने को मिलेगा।

उपाय - मकर संक्रांति के दिन आप मुख्य रूप से माता लक्ष्मी की पूजा करें और गाय को गुड़ खिलाएं। ऐसा करना आपके लिए सौभाग्यवर्धक रहेगा और आपको सभी समस्याओं से मुक्ति भी दिलाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान विरोधी आपकी छवि को ख़राब करने की कोशिश करेंगे। इसका असर आपके करियर पर भी पड़ सकता है इसलिए सावधान रहे।

उपाय - आप को मकर संक्रांति के दिन अपने पिता को गुड़ खिलाना चाहिए। यदि दुर्भाग्यवश आपके पिता न हों या आप के पास ना हो तो आपको किसी वृद्ध ब्राह्मण को गुड़ दान करना होगा। आपके लिए भगवान शिव का गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना फायदेमंद होगा।

 कन्या राशि

इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। अभी से अपने खानपान को ले कर सजक हो जाये। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय - आप को आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ नियमित रूप से करना चाहिए। कन्या राशि के जातक को इसका पाठ करने से कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को भी सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको इस दौरान अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

उपाय - तुला राशि के जातकों को सरकारी जमीन पर पेड़ पौधे लगवाना लाभकारी रहेगा। अपने पिता को उपहार स्वरूप वस्त्र भेंट करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगो की जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। आपको भी अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।

उपाय - आपको अपने पिता को स्वर्ण यानी सोने के आभूषण उपहार में देना लाभकारी रहेगा। सूर्य को रोली चावल डालकर अर्घ्य देना भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आप लोगो के लिए यह समय थोड़ा तनाव भरा रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह अभी संभव नहीं है। यह समय आपके लिए और नौकरी पेशा लोगों के लिए थोड़ा परेशानी भरा है इसलिए इस समय में आपको अपने तनाव से उभरने की आवश्यकता है।

उपाय - आपके लिए बंदर को गुड़ खिलाना लाभकारी रहेगा। पिता की दी हुई वस्तु अपने कार्यस्थल पर रखना विशेष लाभकारी रहेगा। ऐसा करने से आपकी अच्छी नौकरी के योग बनेंगे।