शिवराज ने सर विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर नमन किया  

शिवराज ने सर विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर नमन किया   

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। चौहान ने निवास पर श्री विश्वेश्वरैय्या के चित्र पर आदरांजली अर्पित की। सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। भारत में उनका जन्मदिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री विश्वेश्वरैय्या का जन्म कर्नाटक के कोलार जिले में 15 सितंबर 1860 को में हुआ। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फैक्टरी, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर समेत अन्य कई महान उपलब्धियाँ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के कड़े प्रयास से ही संभव हो पाई।