इस सावन यदि आप भी शुरू करने जा रहे है सोलह सोमवार के व्रत तो पहले जान लीजिए इसकी सही विधि

सावन का महीना आ रहा है। यानी भोलेनाथ का पावन माह। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हम सभी रखते है सावन के सोमवार का व्रत लेकिन कई लोग सावन के महीने से सोलह सोमवार का व्रत रखना शुरू करते है। इस व्रत को करने से भोलेनाथ सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। तो यदि आप भी सोलह सोमवार व्रत रखना चाहते है तो इसके विधि विधान को अच्छे से समझ लें…..

इस सावन यदि आप भी शुरू करने जा रहे है सोलह सोमवार के व्रत तो पहले जान लीजिए इसकी सही विधि

फीचर्स डेस्क। 14 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना। भोलेनाथ को समर्पित है ये माह । भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार पूजन, वंदन और स्तवन करते है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई लोग पूरे सावन व्रत रखते है तो कई लोग सावन के सोमवार का व्रत रखते है। कहा भी जाता है कि यदि अपना मनपसंद वर चाहिए तो सोमवार का व्रत करो। इसीलिए कई लोग अधिकतर महिलाएं सोलह सोमवार का व्रत करती है ताकि उनकी सभी मनोकामनाएं भोलेनाथ पूरा करें। यदि ये व्रत सावन के पहले सोमवार से शुरू किया जाए तो बहुत शुभ होता है। सोलह सोमवार का व्रत कठिन व्रतों में से एक है। इसलिए इस व्रत के सभी नियम आपको पता होने चाहिए तभी भोलेनाथ आप पर होंगे प्रसन्न और करेंगे आपकी हर मनोकामना पूरी।

कब शुरू करें 16 सोमवार का व्रत

सबसे पहले तो ये जान लें कि सोलह सोमवार का व्रत थोड़ा कठिन होता है तो आप शारीरिक रूप से फिट हो तभी ये व्रत करने का संकल्प लें। ये व्रत सावन के पहले सोमवार से प्रारंभ करें तो सबसे उत्तम होगा। सावन का महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। इस पूरे महीने भोलेनाथ की दिल से आराधना करें आपकी सभी मनोकामनाएं भोलेनाथ अवश्य पूर्ण करेंगे।

सावन के सोमवार को करने की विधि

  • सावन का सोमवार का व्रत रखना है तो दिल से संकल्प करें।
  • सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहने।
  • सफेद रंग शिव जी का प्रिय रंग है हो सके तो सफेद वस्त्र ही धारण करें।
  • हाथ में फूल और अक्षत लें और भोलेनाथ को अर्पित करें।
  • अब हाथ में गंगाजल और बेलपत्र लेकर संकल्प करें।
  • अपनी मनोकामना प्रभु को बोलें और नियमित पूजा अर्चना करें।
  • मिट्टी का शिवलिंग अगर घर में बना रहे है तो शमी के पेड़ के पास ही रखें।
  • शिवलिंग अंगूठे के पोर से बड़ा ना हो क्योंकि इससे बड़ा शिवलिंग घर में रखना वर्जित माना गया है। 

इसे भी पढ़ें :- Beauty tips: कभी न करें कंडीशनर से जुड़ी ये मिस्टेक्स, बालों को पहुंच सकता है नुकसान

शिव शंकर को इन चीजों को अर्पित करें

  • सबसे पहले भोलेनाथ पर जल और दूध चढ़ाएं।
  • जल के बाद सफेद वस्त्र अर्पित करें।
  • सफेद चंदन का तिलक लगाए और अक्षत अर्पित करें।
  • कोई भी सफेद पुष्प, धतूरा, बेलपत्र, पुष्पमाला, भांग चढ़ाएं।
  • धूप बत्ती जगा कर दीपक प्रज्वलित करें।
  • बेल या कोई भी ऋतु फल भोलेनाथ को भोग लगाए और कोई भी मीठा भोग प्रभु को अर्पित करें।

सोलह सोमवार व्रत का पूजन कब करें

  • सोलह सोमवार का व्रत जो भी करें, उसे शाम को दुबारा नहा कर स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए।
  • सांय काल को प्रदोष बेला में सोलह सोमवार व्रत का पूजन किया जाता है। यानि के दिन के तीसरे प्रहर में ये पूजा की जाती है।
  • सूर्यास्त से पहले पूजा संपन्न कर लेनी चाहिए,तभी व्रत का फल मिलता है।
  • व्रतधारी को एक बार ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।
  • शिव जी की पूजा करने से चंद्र देव भी प्रसन्न होते है और इससे कुंवारी लड़कियों को मनभावन पति भी मिलता है।
  • सोलह सोमवार का व्रत और पूजा करते समय कथा का पाठ अवस्था करें तभी व्रत का संपूर्ण फल मिलता है।
  • सोलह सोमवार के बाद इसका उद्यापन भी जरूर करें।

आप भी यदि इस तरह से भोलेनाथ को प्रसन्न करेंगे तो अवश्य आपकी मनोकामना पूरी होंगी।

picture credit: imagesbazaar.com