वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल

वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अंजू कांग्रेस से दिल्ली के मदनगीर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद रही हैं। उनके पति रविंद्र सिंह महलवाल एक व्यापारी हैं। अंजू ने कहा कि वे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रही हैं।