Women's Day Special: भारत की प्रभावशाली 50 बिज़नेस वीमेन, जिन्होंने फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट में जगह बनाई

फॉर्च्यून इंडिया के हिसाब से बिज़नेस के क्षेत्र में भारत की सबसे शक्तिशाली 50 महिलाएं कौन हैं, आइये उनके बारे में जाने

Women's Day Special: भारत की प्रभावशाली 50 बिज़नेस वीमेन, जिन्होंने फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट में जगह बनाई

फीचर्स डेस्क। विमेंस डे पर जहाँ चारो ओर आजकल महिलाओं और उनकी उपलब्धियों के बारे में बात हो रही यही। ऐसे में हाल ही में हमारे देश की 50 सक्सेसफुल बिज़नेस विमेंस को फार्च्यून इंडिया ने अपनी लिस्ट में शामिल किया है तो उनको कैसे ना याद किया जाये। इन महिलाओं ने सफलता की बुलंदियों पर पहुंच कर अपना परचम लहराया है। ये सभी हमारे लिए न सिर्फ प्रेरणा स्रोत हैं बल्कि आम भारतीय महिला को भी हर पल आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।आइए जानें कौन हैं वो भारतीय महिलाएं।

1- नीता अंबानी

नीता अंबानी पहले नंबर पर दर्ज हुई एक भारतीय बिज़नेस वीमेन हैं। ये धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन  हैं, साथ ही आईपीएल में क्रिकेट टीम ओन करती हैं । नीता भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पुत्रवधु भी हैं।

2- ज़िया मोदी

ज़िया एक भारतीय कानूनी सलाहकार हैं जो कॉर्पोरेट विलय और अधिग्रहण कानून, प्रतिभूति कानून, निजी इक्विटी और परियोजना वित्त के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम कर रही है।

3- किरण मजूमदार-शॉ

ये  बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। इनकी कंपनियों, बायोकॉन और सिनजेन ने कोविड -19 महामारी के पतन को संबोधित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

4- सुनीता रेड्डी

सुनीता रेड्डी अपोलो ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अपोलो भारत की सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला है जो वर्ष 2020 में कोविड  -19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रही।

5- रेणु सूद कर्नाड

ये भारत की सबसे बड़ी होम लोन कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड की  मैनेजिंग डायरेक्टर होने के साथ ऊर्जा व अभियांत्रिकी क्षेत्र की एक मल्टीनैशनल कंपनी एबीबी लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं।

6- समीना हामिद

ये सिप्ला कंपनी की एक्सेक्यूटिव चेयर पर्सन हैं और सिप्ला हर वैश्विक स्वास्थ्य संकट जैसे - बर्ड फ़्लू, स्वाइन फ़्लू, या एंथ्रेक्स में जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराती आई है।

7- विनीता गुप्ता

विनीता डी गुप्ता एक भारतीय व्यवसायी हैं, जो सितंबर 2013 से ल्यूपिन लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और ल्यूपिन इंक की चेयरपर्सन हैं।

8- कली पुरी

कली पुरी इंडिया टुडे ग्रुप की ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर हैं। उन्हें परंपरागत पत्रकारिता में इंडिया टुडे ग्रुप की श्रेष्ठता और न्यू मीडिया के बीच सिनर्जी बनाने के लिए इंडस्ट्री में खासतौर पर जाना जाता है।

9- आशु सुयश

ये CRISIL की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के रूप में कार्यरत हैं और भारत की प्रभावशाली बिज़नेस वीमेन हैं।

10-रोशनी नादर मल्होत्रा

ये HCL कंपनी की चेयर पर्सन हैं और एचसीएल के अरबपति संस्थापक शिव नादर की इकलौती बेटी हैं।

11- रेणुका रामनाथ

रेणुका रामनाथ मल्टीपल वैकल्पिक संपत्ति प्रबंधन की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

12- अरुंधति भट्टाचार्य

ये काफी समय तक भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन थीं। इस पद को छोड़ने के बाद वो सेल्स फाॅर्स इंडिया की CEO और चेयर पर्सन बनीं।

13- ज़रीन दारुवाला

ये स्टैण्डर्ड चार्टेड बैंक की CEO के पद पर नियुक्त हैं और सबसे प्रभावशाली भारतीय बिज़नेस वीमेन में से एक हैं।

14- काकू नखाते

काकू नखाते मार्च, 2010 से बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की भारत में मुखिया और अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं।

15- मल्लिका श्रीनिवासन

मल्लिका श्रीनिवासन मैसी फार्ग्युसन ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी टैफे (TFE) की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

16- ईशा अंबानी

यह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी की बेटी होने के साथ रिलायंस जिओ इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं।

17- शोभना भारतिया

ये HT मीडिया की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर के पद पर नियुक्त हैं।

18-निवरुति राय

ये इंटेल इंडिया की कंट्री हेड होने के साथ डाटा प्लेटफॉर्म ग्रुप की वॉइस प्रेसिडेंट भी हैं।

19- अमीरा शाह

अमीरा शाह मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

20- फाल्गुनी नायर

ये नाइका कंपनी की फाउंडर और सी ई ओ और  संजय नायर की पत्नी हैं। इन्होने 2012 में नाइका को शुरू किया था।

21- निसाबा गोदरेज

वह GSPL की चेयर पर्सन, मैनेजिंग डायरेक्टर और सी ई ओ हैं।

22- रेखा एम मेनन

ये एक्सेंचर कंपनी की चेयरपर्सन और सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

23- विशाखा मुले

ये ICICI बैंक की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर विराजमान हैं।

24- Aisha De Sequeira

ये मॉर्गन स्टैनली की को कंट्री हेड होने के साथ भारत की शक्तिशाली बिज़नेस वीमेन हैं।

25- शांति एकम्बरम

शांति एकम्बरम कोटक महिंद्रा बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग व्यवसाय की प्रमुख हैं। इससे पहले ये 11 साल तक राष्ट्रपति - कॉर्पोरेट और निवेश बैंकिंग में थीं। ये कोटक समूह के साथ 26 वर्षों से जुड़ी हुई हैं और सफलतापूर्वक इसे आगे बढ़ा रही हैं।

26- सोमा मंडल

वर्तमान में, सोमा मंडल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक और वाणिज्यिक निदेशक का पद संभालती हैं।

27- दिव्या गोकुलनाथ

दिव्या व्यावसायिक कार्यों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाती हैं, वह Blyu के उपयोगकर्ता अनुभव, सामग्री और ब्रांड मार्केटिंग के साथ निकटता से जुड़ी हुई हैं।

28- SCHAUNA और  NADIA चौहान

ये दोनों पार्ले एग्रो कंपनी की CEO, जॉइंट MD और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर हैं।

29- मेहेर पुदुमजी

ये थर्मेक्स लिमिटेड कंपनी की चेयर पर्सन हैं।

30-आरती सुब्रमनियन

ये टाटा संस की ग्रुप चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं।

31- एकता कपूर

एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की जॉइंट डायरेक्टर के पद पर विराजमान हैं और इन्होने बहुत से प्रसिद्द डेली सोप का निर्माण किया है।

32- पल्लवी इस श्रॉफ

ये Shardul Amarchand Mangaldas & Co की मैनेजिंग पार्टनर के पद पर विराजमान हैं।

33- अनुप्रिया आचार्य

ये Publicis Groupe South Asia के CEO के पद पर काम कर रही हैं।

34- प्रिया नायर

प्रिया नायर हिन्दुस्तान लिवर की ब्यूटी और पर्सनल केयर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

35- अनुष्का शर्मा

अनुष्का भारतीय सिने जगत की सफल अदाकारा और क्लीन स्टेट फिल्म्स की सीओ फाउंडर हैं। साथ ही क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी हैं।

36- प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका प्रसिद्द बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स की इन्वेर्स्टर हैं।

37-अपूर्वा पुरोहित

अपूर्वा पुरोहित जागरण प्रकाशन लिमिटेड की प्रेसिडेंट के पद पर हैं। अपूर्वा , जागरण प्रकाशन लिमिटेड और भारत के पहले निजी एफएम रेडियो स्टेशन रेडियो सिटी (भारतीय रेडियो स्टेशन) के साथ दैनिक जागरण, मिड डे, आईनेक्सट और इंकलाब जैसे प्रकाशनों की जिम्मेदारी भी संभालती हैं।

38- मीना गणेश

मीना गणेश एक भारतीय महिला उद्यमी है। वे पोर्शिया मेडिकल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा भारत के घर-घर में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदाता हैं।

39- राधिका गुप्ता

राधिका गुप्ता एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

40- देवीता सर्राफ

देवीता सर्राफ एक भारतीय व्यवसायी हैं, जो VU Technologies के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी के पद पर आसीन हैं।

41- अनीता डोंगरे

डोंगरे का नाम फैशन की दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। वो हाउस ऑफ़ अनीता डोंगरे की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं ।

42- Harshbeena Zaveri

ये NRB बेयरिंग की वाईस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

43- प्रिया पॉल

प्रिया पॉल एक भारतीय महिला व्यवसायी हैं, जो अपीज्य सुरेंद्र पार्क होटल्स की चेयरपर्सन हैं, जो अपिज़ेय सुरेंद्र ग्रुप की सहायक कंपनी है, जो द पार्क होटल्स श्रृंखला का संचालन करती हैं।

44- मीरा कुलकर्णी

मीरा कुलकर्णी माउंटेन वैली स्प्रिंग्स की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 

45- नताशा पूनावाला

नताशा पूनावाला, विल्लू पूनावाला फाउंडेशन की चेयरपर्सन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक हैं।

46- मोनिका शेरगिल

मोनिका नेटफ्लिक्स के कंटेंट की वाईस प्रेसिडेंट के पद पर विराजमान हैं।

47- अपर्णा पुरोहित

अपर्णा अमेज़न प्राइम वीडियो की भारतीय हेड के पद पर कार्यरत हैं।

48- अनामिका खन्ना

अनामिका खन्ना अनामिका फैशनवेयर्स एंड एक्सपोर्ट की निर्देशक और प्रमुख डिजाइनर हैं।

49- चिकी सरकार

ये Juggernaut Books की संस्थापक और प्रकाशक हैं।

इन सभी महिलाओं ने सफलता के झंडे गाड़े है  कर दिया है की कोई भी काम विमेंस की पहुंच से बाहर नहीं है।