International Yoga Day Special: यदि रहना चाहती है फॉरएवर यंग,स्लिम एंड ब्यूटीफुल तो रोजाना करें सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगासन है जिसमे 12 आसान समाए है। अगर आप सिर्फ सूर्य नमस्कार कर लेते है तो आपको और किसी आसान को करने की जरूरत नहीं। सिर्फ सूर्य नमस्कार से ही आप हमेशा फिट,हेल्थी, यंग और ब्यूटीफुल दिख सकती है। सिर्फ इसे करने से आपके शरीर से जुड़ी सारी समस्याओं का निदान संभव है। आइए जानते है सूर्य नमस्कार से और क्या क्या फायदे है…..

International Yoga Day Special: यदि रहना चाहती है फॉरएवर यंग,स्लिम एंड ब्यूटीफुल तो रोजाना करें सूर्य नमस्कार

फीचर्स डेस्क। हम जब शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित या किसी भी हीरोइन को देखते है तो सोच में पड़ जाते है कि अब तक ये खुद को मेंटेन कैसे रख लेती है। ये सभी हीरोइंस करती है सूर्य नमस्कार। जिनसे प्रेगनेंसी के बाद भी ये वापस अपने पहले वाले फिगर में आ जाती है। चाहे आपकी स्किन प्रॉब्लम्स हो, या पेट से संबंधित बीमारी, चाहे आपको पीरियड संबंधी दिक्कत हो या थायराइड से रिलेटेड समस्या। शरीर की ए टू जेड समस्याओं का एक मात्र सॉल्यूशन है सूर्य नमस्कार। सूर्य नमस्कार को करने से चेहरे में तेज आता है और झुर्रियां भी नही पड़ती चेहरे में। जिससे हम ज्यादा समय तक यंग दिखते है। सूर्य नमस्कार को सुबह सूरज के सामने मुंह करके करना चाहिए। इससे सूर्य की एनर्जी , पावर सब हमें मिलती है। आइए जानते है कि सूर्य नमस्कार इतना फायदेमंद क्यों है।

वजन कम करने में सहायक

सूर्य नमस्कार करने से आपका वेट नियंत्रित रहता है। न केवल हमारा वजन कम होता है इसे करने से हमारी बॉडी शेप में भी रहती है। फुल बॉडी की एक्सरसाइज होता है सूर्य नमस्कार। अगर आप इसे तेज करते है तो आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होती है और आप एक दम फिट नजर आते है।

तनाव से मुक्ति

सूर्य नमस्कार करने से हम स्ट्रेस फ्री रहते है। हमारा नर्वस सिस्टम अच्छे से काम करता है और हमारी मैमोरी पावर भी बढ़ती है। सूर्य नमस्कार से थायराइड ग्लैंड, एंडोक्राइन ग्लैंड की कार्यशीलता बढ़ती है और हम तनाव से मुक्त रहते है। हमें जबरदस्ती की चिंता टेंशन नहीं होती। हम ज्यादा पॉजिटिव नेस फील करते है।

स्ट्रॉन्ग बैक बोन 

सूर्य नमस्कार से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है। क्योंकि इसमें स्ट्रेचिंग होती है जिससे हमारी मसल्स, लिगमेंट्स, हड्डियां और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।

पाचन तंत्र में सुधार

सूर्य नमस्कार के दौरान हमारे सभी अंगों की स्ट्रेचिंग होती है। पेट भी अच्छे से काम करने लगता है। जिसका असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है और पाचन क्रिया में सुधार होने लगता है। जिनको कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन, जी मिचलाना जैसी समस्या होती है उन्हे रोज खाली पेट सूर्य नमस्कार करना चाहिए, काफी फायदा होगा।

फेफड़े मजबूत होना

जब हम सूर्य नमस्कार के 12 आसान करते है तब सांस छोड़ना और सांस लेने की प्रक्रिया भी चलती है जिससे हमारे फेफड़े मजबूत होते है। हमारे शरीर के खून में ऑक्सीजन पहुंचती है और कार्बन डाई ऑक्साइड बाहर निकलती है। शरीर का हर अंग अच्छे से कार्य करता है क्योंकि हमारे मस्तिष्क तक साफ ब्लड पहुंचता है।

इसे भी देखें :- International Yoga day Special: इस तपती गर्मी से राहत पानी है तो इन योग आसनों को करें मिलेगा आराम

पीरियड की प्रॉब्लम होती है दूर

महिलाओं में पीरियड टाइम शरीर में दर्द, मूड स्विंग, बेचैनी होना ऐसी समस्याएं आम है। कई बार लेडीज को रेगुलर पीरियड भी नहीं होते तो आप सूर्य नमस्कार से अपनी इन सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते है। 

ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है

सूर्य नमस्कार से हमारी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन एक दम स्मूथ होता है। इससे हमें ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होता। हमारे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और हम ज्यादा एक्टिव महसूस करते है।

तो यदि आप भी फ्लेक्सिबल बॉडी के साथ सुंदर त्वचा और स्ट्रेस फ्री लाइफ चाहते है तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें सूर्य नमस्कार को। योग अपनाएं हर रोग दूर भगाएं।

picture credit:imagesbazaar.com