जन्मदायिनी जीवन बचाने को आगे आई हैं, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है : रागिनी सिंह

जन्मदायिनी जीवन बचाने को आगे आई हैं, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है : रागिनी सिंह

भोपाल सिटी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उड़ान हौसलों की उड़ान हौसलों की संस्था के द्वारा इंडस्ट्रीज एण्ड कामर्स एसोसिएशन के सभागार मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे सिर्फ महिलाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डा. सरोजा हाजरा मौजूद थीं। दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों के स्वागत सम्मान से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पौधे देकर अतिथियों का सम्मान हुआ। श्रेया राज ने रक्तदान पर गीत सुनाया। मुख्य अतिथि रागिनी सिंह ने कहा, यह आयोजन अपने आप मे बहुत खास है। जन्मदायिनी जीवन बचाने को आगे आई हैं, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।  आयोजन मे महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।आयोजन मे कुल पच्चीस युनिट रक्त का संग्रह हुआ जिसे एस एन एम एम सी एच  रक्त अधिकोष को सौंप दिया गया।सभी वीरांगनाओं को रक्त वीरांगना सम्मान दिया गया।

संस्था की अध्यक्षा शालिनी खन्ना ने कहा, अन्य क्षेत्रों मे पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाओं की हिस्सेदारी रक्तदान के क्षेत्र मे दो प्रतिशत से भी कम है। किन्तु धनबाद की महिलाएं काफी जागरूक हैं।संस्था पिछले छ: वर्षों से लगातार महिलाओं का रक्तदान शिविर लगा रही है। आयोजन मे संस्थाध्यक्ष शालिनी खन्ना, मधुरानी, पिंकी साहू, कोमल गोयल, प्रिया खेमका, रजनी अग्रवाल, प्रीती कुमारी, प्रीती कुमारी, तन्वी ओझा, दीपा, पूनम झा, सुनीता प्रसाद, अनीता पाण्डेय, आंचल पाण्डेय, मुस्कान कुमारी, किरण शर्मा, रीता प्रसाद, मीना रिटोलिया, रम्मी रानी, डा. मीनू अख्तर, सोना रावेल, रीना श्रीवास्तव, हेमलता सिंह, मोनोश्री बैनर्जी, मनीषा सिंह ने रक्तदान किया।

समाजसेवी गौतम मणडल, रवि सिंह, सौमिक बैनर्जी, रमेश रूज, रक्तदाता रविप्रीत सलूजा का बहुत बहुत आभार जिन्होने कार्यक्रम मे आकर हमारा उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सचिव दीपक साह, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार, स्नेहप्रभा पाण्डेय, साधना सूद, अम्बिका गोयल, गुंजन गोयल, पिंकी गुप्ता, रीता बंसल, अनीता डोकानिया, विभा अग्रवाल, विवेक अग्रवाल , मनीष गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।