नारी शक्ति सम्मान से 5 जिलों के सदस्यों को किया गया सम्मानित

नारी शक्ति सम्मान से 5 जिलों के सदस्यों को किया गया सम्मानित
नारी शक्ति सम्मान से 5 जिलों के सदस्यों को किया गया सम्मानित
नारी शक्ति सम्मान से 5 जिलों के सदस्यों को किया गया सम्मानित

वाराणसी सिटी। संस्था आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसायटी की तरफ से रविवार को हर वर्ष की भांति भुल्लन पुर के नैतिक उपवन लान में महिला दिवस के पूर्व  बुजुर्ग महिलाओं  के सम्मान में जो संस्था में प्रौढ़ शिक्षा ले रही है उन को वस्त्र वितरण किया गया। संस्था यह संदेश देना चाहती है कि शिक्षा प्राप्त करने का कोई उम्र नहीं होता और महिलाओं ने जो हौसला दिखाया है वह काबिले तारीफ है। संस्था में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं ने सांस्कृतिक  झलक भी प्रस्तुत किए साथ ही 60 साल की महिला सुगनी देवी ने खूबसूरत अभिनय सबका मन मोह लिया नारी शक्ति सम्मान से संस्था 5 जिलों में कार्य कर रही उन सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया जो संस्था के कार्य को दिन प्रतिदिन प्रगति की ओर अग्रसर कर रही हैं। कोविड-19 जैसे भयानक बीमारी के परिस्थिति में भी संस्था के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है   उन्हें भी सम्मानित किया गया

संस्था के द्वारा मेहंदी डिजाइन के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान  का संदेश दिया गया बच्चे और महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में अपने  हाथों पर मेहंदी डिजाइन के माध्यम से यह संदेश दिया कि मतदान जरूर करें घर से निकले और वोट डाले जिसमे  प्रथम उपासना बिंद द्वितीय ज्योति बरनवाल तृतीय शालू मोदन वाल रही। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि राजीव नारायण मिश्रा सेना नायक( S,O )34 वाहिनी पी, ए,सी, एवं उनकी पत्नी दीपिका मिश्रा और विशिष्ट अतिथि कुंवर वीरेंद्र जिला पंचायत एवं अनीता सिंह ( चैंपियन )जूडो कराटे.. उपस्थित रहे मडुवाडीह थाना की पुलिस महिलाएं भी शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन नंदनी शर्मा ने किया। गायक श्रवण सिंह जी ने अपने मधुर आवाज में गीत गाकर सबको आनंदमय कर दिया। संस्था के सचिव वीना सिंह  ने महिला शक्ति पे बल देते हुए उन्हें जागरूक कर आत्म निर्भर बनने की बात कही। 

उपयुक्त स्थान पर संस्था अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष   राखी रानी ब्यावस्थपक सुरेश सिंह  शाखा संचालिका मंजू देवी आकांक्षा जायसवाल रेखा रानी   माया गुप्ता आदि और  अन्य संस्थाएं ऑल इंडिया रोटी बैंक से किशोर कांत तिवारी सामाजिक संस्था से पल्लवी वर्मा युवा फाउंडेशन से सीमा चौधरी नई उम्मीद एक सुबह से ममता मौर्या  बनारसी इश्क से रोहित शाहनी  बनारसी भौकाल  से नितेश पांडेय  उपस्थित रहे वी वंडर फाउंडेशन से गोपाल जी ने एक घोसला संस्था को उपहार में दिया। इस दौरान आरती टंडन ने संस्था के सभी बच्चो को आशीर्वचन और स्नेहाशीष दिया। उपयुक्त स्थान पर शाखा संचालिका माया गुप्ता, अंजलि, ममता, वंदना देवी, नीतू पटेल, सुमन, सुनीता, सरोज, सीमा देवी, अंजली, प्रीति, ममता, अर्चना, माया गुप्ता और पार्वती देवी आदि महिलाएं सम्मिलित रहीं।