PM मोदी के दौरे के बीच अमेरिका से आई खुशखबरी, भारतीयों को होगा बड़ा फायदा

PM मोदी के दौरे के बीच अमेरिका से आई खुशखबरी, भारतीयों को होगा बड़ा फायदा

 वाशिंगटन। जो बाइडन प्रशासन भारतीयों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में रहना और काम करना आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहा है। मामले से परिचित 3 लोगों के अनुसार, बाइडन प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सप्ताह की राजकीय यात्रा का उपयोग भारतीयों को देश में प्रवेश करने या रहने में मदद करने के लिए वीजा नियमों में ढील देकर कर सकता है। सूत्रों में से एक ने कहा, विदेश विभाग गुरुवार को ही घोषणा कर सकता है कि कुछ भारतीय और अन्य विदेशी कर्मचारी विदेश यात्रा किए बिना अमेरिका में एच1बी वीजा को नवीनीकृत करा सकेंगे।

यह एक पायलट प्रोजेक्ट होगा, जिसका आने वाले वर्षों में विस्तार किया जा सकता है। अब तक यूएस एच1-बी वीजा के सबसे सक्रिय उपयोगकर्ता भारतीय नागरिक रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022 में लगभग 442000 ने एच1-बी वीजा का उपयोग किया, जिनमें से 73% भारतीय नागरिक थे। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘हम सभी मानते हैं कि हमारे लोगों की गतिशीलता हमारे लिए एक बड़ी संपत्ति है और इसलिए हमारा लक्ष्य बहुमुखी तरीके से उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करना है।  विदेश विभाग पहले से ही चीजों में बदलाव लाने के लिए रचनात्मक तरीके खोजने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहा है। ’