करवा चौथ व्रत क्या है कब शुरू हुआ? पढ़ें पूरी कहानी

राक्षस और देवताओं की लड़ाई में जब राक्षस और देवताओं के बीच देवाशुर संग्राम हुआ था तब इस घोर युद्ध में देवता लड़ाई में पिछड़ रहे थे और राक्षस देवताओं पर भारी पड़ रहे थे। इस बात से भयभीत देवियां भगवान ब्रह्मा के पास पहुंची। तब भगवान ब्रह्मा ने करवा चौथ के व्रत...

करवा चौथ व्रत क्या है कब शुरू हुआ? पढ़ें पूरी  कहानी

फीचर्स डेस्क। करवा चौथ व्रत को लेकर कई भ्रांतिया हैं। अलग अलग जगह के लोग अपने परंपरा के हिसाब से व्रत को मानते हैं और पूजा करते हैं। बहुत सारे लोग इसे फिल्मों से भी जोड़ते है लेकिन ऐसा नहीं है। करवा चौथ का जिक्र स्कंद पुराण में भी मिलता है। सब से पहले माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए ये व्रत किया था। मां ने कई साल प्रभु को पाने के लिए तपस्या की थी उसी में इस व्रत को भी रखा गया होगा। और एक जगह इसका उल्लेख मिलता है। राक्षस और देवताओं की लड़ाई में जब राक्षस और देवताओं के बीच देवाशुर संग्राम हुआ था तब इस घोर युद्ध में देवता लड़ाई में पिछड़ रहे थे और राक्षस देवताओं पर भारी पड़ रहे थे। इस बात से भयभीत देवियां भगवान ब्रह्मा के पास पहुंची। तब भगवान ब्रह्मा ने करवा चौथ के व्रत धारण के संबंध में उपाय सुझाया। इस व्रत के करने से देवताओं को देवाशुर संग्राम में जीत मिली तब से इस व्रत की महत्ता और बढ़ी।

महाभारत में भी इस व्रत का उल्लेख मिलता है। जब अर्जुन नीलगिरी पर्वत पर तपस्या के लिए चले जाते हैं और अन्य भाइयों में मतभेद की स्थिति निर्मित होती है। तब माता द्रौपदी भगवान कृष्ण के पास जाकर उपाय पूछती है और श्री कृष्ण उन्हें करवा चौथ के व्रत के धारण का उपाय बताते है जिसके बाद माता द्रौपदी ने करवाचौथ का व्रत धारण किया था। और भी बहुत सारी कहानियां जुड़ी हैं। सभी बहनों को करवा चौथ व्रत की बहुत बधाई।

इनपुट सोर्स : सुनंदा मिश्रा के वाल