Biography : कौन हैं नाम्या श्रीवास्तव? महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया सहित जीत चुकी हैं कई क्राउन

नाम्या आज कई उन लड़कियों के लिए ने प्रेरणा हैं जो अपने सपनों को साकार करने के लिए सपने बुन रहीं हैं। या फिर जो अपनी खूबसूरती के दम पर एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं...

Biography : कौन हैं नाम्या श्रीवास्तव? महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया सहित जीत चुकी हैं कई क्राउन

फीचर्स डेस्क। नाम्या श्रीवास्तव (Namya Srivastava) बिहार काबिल की लड़कियों में से एक हैं। नाम्या की जो 4 बड़ी उपलब्धियां हैं उसमे मिस बिहार का क्राउन 2022, मिस इंडिया 2022 और मिस क्वीन ऑफ इंडिया 2022 और मिस बेतिया का खिताब है। नाम्या आज कई उन लड़कियों के लिए ने प्रेरणा हैं जो अपने सपनों को साकार करने के लिए सपने बुन रहीं हैं। या फिर जो अपनी खूबसूरती के दम पर एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। नाम्या श्रीवास्तव कौन हैं यह तो हमने बता ही दिया। लेकिन इसके साथ ही नाम्या के बारे में अब भी कई ऐसी बातें हैं जो हमे जानना चाहिए। जैसे नाम्या श्रीवास्तव की बायोग्राफी (Biography of Namya Srivastava), नाम्या श्रीवास्तव का करियर(Career of Namya Srivastava), नाम्या श्रीवास्तव की लाइफ स्टोरी(Life Story of Namya Srivastava) आदि। तो चलिए जानते हैं नाम्या के बारे में...

नाम्या श्रीवास्तव की बायोग्राफी  : Namya Srivastava biography 

नाम्या का सपना था कि मिस बिहार और उसके बाद मिस इंडिया बनें जिसको इन्होने पूरा कर लिया। अब बतौर मॉडलिंग ढेरों आफ़र हैं नाम्या के पास। नाम्या बिहार के बेतिया शहर की रहने वाली हैं जो प० चम्पारण जिले में है। इनका पैतृक गाँव मंकरिया,थाना पहाडपुर है। इनका जन्म 5 अक्टूबर 2002 को हुआ था। अभी 19 साल की हैं।

.नाम्या श्रीवास्तव का करियर(Career of Namya Srivastava)

नाम्या श्रीवास्तव के करियर कि बात करें तो B A Geography hons की पढ़ाई को जारी रखी हैं। आगें नाम्या का ड्रीम है कि एक अच्छी सरकारी नौकरी मिले। अपने बेहतर जॉब से अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं।

नाम्या श्रीवास्तव की लाइफ स्टोरी(Life Story of Namya Srivastava)

अब बात कर लें नाम्या श्रीवास्तव के लाइफ की। नाम्या श्रीवास्तव के पिता का नाम श्री अजय श्रीवास्तव और माँ का नाम श्रीमती उषा श्रीवास्तव है। एक भाई भी है जिसका नाम सूरज श्रीवास्तव है। नाम्या श्रीवास्तव अभी अविवाहित हैं।

नाम्या श्रीवास्तव का एजुकेशन Education of Namya Srivastava

नाम्या श्रीवास्तव ने स्कूल की शिक्षा शहर के सुप्रसिद्ध विद्यालय आलोक भारती शिक्षण संस्थान की सबसे पुरानी हिन्दी शाखा से पूरी की हैं। उसके बाद कॉलेज की पढ़ाई यहीं के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक महारानी जानकी कुँवर महाविद्यालय से बी.ए. कर रहीं हैं।

नाम्या श्रीवास्तव का हौसला The courage of Namya Srivastava

नाम्या श्रीवास्तव की हाइट केवल 5 फीट है इसके बाद भी हौसला इतना कि करियर मॉडलिंग की जिद ने इनको आज सफल बनाया और एक प्रसिद्ध मॉडल में गिनती होती है। दरअसल, नाम्या लोगों के लिए नजीर ही हैं। जहां मॉडल बनने के लिए अच्छी हाइट की जरूरत होती है ऐसा कहा जाता है। लेकिन लोगों को दिखा दिया नाम्या ने कि कम हाइट के बावजूद भी सब कुछ कर सकती हूँ। नाम्या महज 19 साल की उम्र बहुत कुछ हासिल कर लिया है। बहुत सारी उपलब्धियाँ मिली हैं। नाम्या लोगों से यह बता पाई कि दिल में अगर जुनून हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

नाम्या के नाम हैं कई पुरस्कार Namya has many awards

नाम्या मिस क्वीन ऑफ इंडिया का खिताब जीतने के पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान बहुत सारे पुरस्कार जीत चुकी हैं। स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से नृत्य में कई पुरस्कार नाम्या के नाम है। इन सब को हासिल करने में नाम्या अपने परिवार और कुछ खास मित्रों को क्रेडिट देती हैं। नाम्या का लोगों के लिए संदेश देना चाहती हैं कि अगर कुछ करने का हौसला और जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है।

नाम्या कहती हैं लाइफ में हमेशा ऐसे लोग मिलेंगे जो आपको डिमोटिवेट करेंगे लेकिन आप कभी हिम्मत न हराना।मेरी हाइट 5 फिट है तो क्या हुआ मुझमे बहुत टैलेंट है। मैंने अपने टैलेंट को पहचाना न की सोसायटी की बात को आज जो हसते थे वो 6 फिट ही क्यो न हो उन लोगों ने क्या कर लिया। बस हसने में ही टाइम निकल गया उनका मैंने इतना कुछ पाया। इसलिए हसने वाले लोग पीछे रह जाते हैं। मेरे सफलता के बाद बहुत सारे लोगों ने ट्रोल भी किया। लेकिन मुझे पता है मै सही हूँ।