चंद्रयान -3 का चन्द्रमा के साऊथ पोल पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों ने देखा

चंद्रयान -3 का चन्द्रमा के साऊथ पोल पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों ने देखा

गाजियाबाद। चंद्रयान-3 मिशन प्रकिया का सीधा और सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण कंपोजिट विद्यालय कड़कड़ मॉडल में बच्चों को दिखाया गया। वहीं इस दौरान चंद्रयान-3 के बारें में बच्चों को समझाया गया तथा सभी बच्चों में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना को देखा गया।

बता दें कि समय 5:15 बजे चंद्रयान -3 मिशन प्रक्रिया का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। समया नुसार अंतरिक्ष में वैश्विक शक्ति बनते भारत की एक और उड़ान चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग से रचा इतिहास।ह म सभी इसरो के सभी वैज्ञानिकों और प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय में तिरंगा लहराकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उमा रानी, रिंकी मलिक, सूरज अवस्थी सहित सभी अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे।