Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस के स्टेज पर आग लगा देंगे ये 4 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, एक्टर्स को देंगे टक्कर?

रियलिटी शो झलक दिखाला जा 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। शो में धनश्री वर्मा, अवेज दरबार समेत 4 सेलेब्स अपने डांस का जलवा दिखाएंगे....

Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस के स्टेज पर आग लगा देंगे ये 4 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, एक्टर्स को देंगे टक्कर?

मुंबई। रियलिटी शो झलक दिखला जा के 11वें सीजन में कंटेस्टेंट्स ने अपने डांस से दर्शकों को बांधा हुआ है। शो में हर हफ्ते कई कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देख फैंस हैरान रह जाते हैं। इसी वजह से इस रियलिटी शो को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस बार शो में शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, शिव ठाकरे समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं, जो डांस स्टेज पर तहलका मचा देते हैं। वहीं, अब इस शो में वाइल्ड कार्ड की एंट्री का समय आ गया है। इस शो में एक साथ चार सेलेब्स की एंट्री होगी, जिससे कंपटीशन और तगड़ा हो जाएगा।

शो में होगी इन चार कंटेस्टेंट की एंट्री

टीवी इंडस्ट्री के हिट रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में चार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है, जिनके नाम सामने आ गए हैं। शो में क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की पत्नी और डांसर धनश्री वर्मा, डांसर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अवेज दरबार की एंट्री होने वाली है। अवेज का नाम पहले भी कई रियलिटी शो से जुड़ा है, लेकिन वह झलक दिखला जा 11 में एंट्री ले रहे हैं। उनके अलावा, शो में निकिता गांधी भी आने वाले हैं। निकिता एक मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं। इन तीनों के अलावा, शो की कंटेस्टेंट लिस्ट में मनीषा रानी का नाम भी शामिल है। मनीषा को बिग बॉस ओटीटी 2 से पॉपुलैरिटी मिली। हालांकि, मनीषा का नाम बिग बॉस 17 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी हैं। अब देखना होगा कि वह किस शो में एंट्री लेती हैं। टीवी न्यूज और सीरियल के ऐसे ही अपडेट पाने के लिए बॉलीवुड लाइफ के साथ बने रहे। 

झलक दिखला जा 11 की कंटेस्टेंट लिस्ट

बता दें कि झलक दिखला जा 11 में इस बार काफी शानदार कंटेस्टेंट आए हैं। शो में तनीषा मुखर्जी, अद्रिजा सिन्हा, अंजलि आनंद, करुणा पांडे, संगीता फोगाट, शिव ठाकरे, शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, श्रीराम चंद्रा शामिल हैं। शो में उर्वशी ढोलकिया भी नजर आई थीं, लेकिन वह इस शो से इविक्ट हो चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही विवेक दहिया का इविक्शन भी होने वाला है। इस हफ्ते वह शो को अलविदा कह सकते हैं।