Holi Special: होली के रंग आप के चेहरे की रंगत ना चुरा ले, बरते ये सावधानिया और लगाए घर पर बना आर्गेनिक उबटन

होली है रंगों का त्योहार,खुशियों का त्योहार। पर हमारी थोड़ी सी लापरवाही हमारे लिए उम्र भर की सजा बन जाती है। होली जरूर खेलें पर इन सावधानियों के साथ

Holi Special: होली के रंग आप के चेहरे की रंगत ना चुरा ले, बरते ये सावधानिया और लगाए घर पर बना आर्गेनिक उबटन

फीचर्स डेस्क। होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है। रंग हमारे तन और मन दोनों को भिगो देते है। पर कई बार ये रंग हमारी सेंसिटिव त्वचा पर ऐसा असर डालते है कि हमारे रंग में पड़ जाता है भंग। सेंसेटिव अंग यानी आंख,नाक,कान । यदि इन अंगों में हमारे रंग डल जाए और कोई रिएक्शन हो जाए तो कई बार बहुत बड़ी प्रॉब्लम हो जाती है। इसलिए खुशी का त्योहार खुशियों से भरा हुआ हो इसके लिए अपनाएं ये बातें। ताकि आपको बाद में पछताना न पड़े।

रखे अपनी आंखों का ख्याल

▶️ सबसे जरूरी बात कि रंग हमेशा केमिकल फ्री ही लें। हमने पिछले आर्टिकल में आपको होममेड रंग बनाने बताए है। वो जरूर पढ़ें। क्योंकि अगर गलती से रंग आपकी आंख में चला गया तो वो नुकसान नहीं पहुंचाएगा आपकी आंख को।

यहां पर क्लिक करे: Holi Special: घर पर आसानी से बनाएं सेफ और हैल्दी हर्बल कलर्स

▶️अगर आपकी आंखों में रंग चला गया है तो आंखो को ठंडे पानी के छींटे दें। तब तक आंखों को धोए जब तक कि रंग अच्छे से न निकल जाएं।

▶️जबरदस्ती किसी को रंग न लगाएं। क्योंकि जबरदस्ती में लगाया रंग किसी के सेंसिटिव हिस्से में लग सकता है।

▶️ होली खेलते समय कभी भी कॉन्टैक्ट लेंस न लगाएं। अगर उनमें रंग चला गया तो आपकी आंखों में जलन या इरिटेशन हो सकती है।

▶️ होली खेलते टाइम अपने हाथों को आंखों पर न लगाएं क्योंकि हाथों का रंग आंखों में लग सकता है।

▶️ अगर आप होली खेलते समय सन ग्लास का यूज करते है तो सबसे बेस्ट होगा। इससे आपकी आंखों में रंग जाने की संभावना कम हो जायेगी।

कान व नाक को न करें नजरंदाज

कान हमारे शरीर के बहुत सेंसिटिव पार्ट है।होली में खेलते समय हमें कान को इग्नोर नहीं करना चाहिए। रंग खेलते समय कान के अंदर जा सकते है जिससे इचिंग हो सकती है। कई बार हम गुब्बारों से खेलते है अगर वो आपके कान के पास आकर लगते है तो चोट लग सकती है। कान के परदे  तक फट सकते है। आप जब भी रंग खेले कान में रुई लगा ले।अगर गलती से रंग कान में चला गया है तो कान की तरफ से सिर झुकाए रंग निकल जाएगा। नाक में अगर रंग चला जाता है तो आप नाक में कोई पतली चीज डालें जिससे आपको छींक आ जाए।छींक आने से रंग बाहर आ जायेगा।

बालों को डैमेज से बचाये

होली में कई लोग पक्के रंगों से खेलना पसंद करते है। पक्के रंगों का नतीजा ये होता है कि उनको उतारना बहुत मुश्किल होता है। कई बार बालों से रंग उतारने में नानी याद आ जाती है। कई बार बाल उड़ जाते है जो आसानी से वापिस नही आते। इसलिए जब भी आप होली खेलें बालों में पहले तेल लगा लें ताकि रंग डायरेक्ट आपके बालों को टच न कर सकें। और बालों को हमेशा सीधा हो धोए । आगे लाकर बाल धोने से सारा रंग आपकी स्किन में लग सकता है। 

इसे भी देखेंः Holi Special: होलाष्टक के आठ दिन, जानें क्यों नहीं करें इन दिनों शुभ कार्य

रखे मुंह और स्किन का ध्यान

होली में लोग होते है फुल मस्ती के मूड में । उनको रोकना होता है मुश्किल पर आप खुद यदि सावधानी बरतेंगे तो आप सेफ रहेंगी। अगर आपके मुंह में बाई चांस रंग चला जाए तो तुरंत कुल्ला करें और कुछ देर तक कुछ न खाए न पिएं। आप होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर तेल या वैसलीन लगा लें। फुल बाजू के कपड़े पहने और पैरो को भी धक कर रखें। बार बार पानी से मुंह न धोएं। और जब आप नहाएं तब ठंडे पानी से ही नहाए । गरम पानी आपके लगे रंग को और पक्का कर देगा।

रंग उतारने के लिए जरूरी उबटन

मजे मस्ती में हम खूब होली खेल लेते है । पर जब रंग उतारने बैठते है तो आती है मुश्किलें। क्योंकि रंग इतना पक्का होता है कि छूटता नहीं है । हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे है कुछ ऐसे उबटन जिससे आपका रंग कुछ देर में ही छूट जाएगा और इससे आपके चेहरे का रंग खिल जाएगा।

▶️ बेसन और कच्चा दूध आपकी स्किन को चमक तो देता ही है साथ ही रंग उतारने में भी बहुत हेल्पफुल होता है। इन दोनों का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाए । दस मिनिट में धो ले। रंग उतर जायेगा।

▶️ बादाम पाउडर,नींबू ,दूध और शहद को मिलाकर भी आप एक पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाए । सूखने पर धो ले। रंग उतर जायेगा।

▶️ संतरे के सूखे छिलके ,गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर वो पेस्ट लगाने से भी आसानी  से रंग उतर जाता है। 

▶️ एक अचूक नुस्खा जो आपके पक्के से भी पक्के रंग को मिनटों में उतार देगा। वो है एक चम्मच अमचूर पाउडर,शहद और दही का पेस्ट बनाएं। दही अगर खट्टा हो तो बेस्ट। ये उबटन अपने फेस पर लगाए या जहां भी रंग लगा हो इसे लगाए। दस मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। रंग एक दम गायब हो जाएगा।

अगर आप रखें इन बातों का ख़्याल तो ये होली बनेगी आपके लिए शानदार।

 


Pictures Courtesy: Google